रुकना मना है [ Motivational thoughts ] ||NEVER GIVEUP||

            रुकना मना है  

रुकना मना है जीवन से हार जाना ये गुनाह है रुकना मना है 

गिरना गिरकर संम्हालना 
और सम्हालकर फिर गिरना 
इसीका करना सामना है 
रुकना मना है  

परिस्थितियां कब नहीं बदलतीं 
इससे लड़ कर ही जीवन बना है 
जी हाँ रुकना मना है 

 दोस्तों मैंने जिंदगी से एक बहुत एहम सबक सीखा है की जब भी आप अपने आप को अकेला समझते हो तो आप वहीं गलत होते हो  क्यूंकि उसवक्त आप अपने सबसे बेस्ट फ्रेंड के साथ होते हो जो आप खुद हो। मै जानता हु की हर इंसान कहीं ना कहीं कभी ना कभी अपने आप को अकेला या कमजोर जरूर समझता है, ये हर इंसान के साथ हुआ है। आप यकीन नहीं मानोगे की आप कितने ताकवर हो इतना की इस दुनिया में शायद ही आप के जितना कोई ताकतवर हो, क्यूंकि आप जानते हो की आप के लिए क्या सही और क्या गलत है। आप वो मुकाम हासिल कर सकते हो जो कोई और नहीं कर सकता। आपने अनिल कपूर का वो डायलॉग तो सुना ही होगा "खुदी को कर बुलंद इतना की हर तकदीर से पहले खुदा खुद बन्दे से पूछे बता तेरी रज़ा क्या है।" अपने हौसले को ऐसी उड़ान दो की नाकामयाबी की सोच तुम्हे छू भी न सके।  मैं जानता हूँ हमारे अंदर वो एक राक्छस बैठा हुआ है जी हाँ बिलकुल सही समझा वही राक्छस जो हमें कामयाब बनने से रोकता है, हमें उस राक्छस से लड़ना है और उसे बता देना है की इन्द्रासन कभी उसका नहीं हो सकता।   

 आप की नज़र में ज़िन्दगी कौन जी रहा है क्या वो जो बड़ी बड़ी गाड़ियों में चल रहे हैं , या वो जो आलिशान महलों में रहते हैं। सोचिये और विचार करिये , शायद आप जिसे असली ज़िंदगी समझ रहे हों वो आप के पास पहले से ही मौजूद हो। बस आप को तराशने की ज़रूरत हो। दोस्तों जब भी आप महसूस करें की आपने गलती कर दी आप का कुछ नहीं हो सकता बस वहीँ से अपने दिमाग को समझाएं की एक गलत तरीका ये भी है इस काम के असफल होने का।जैसा की Thomas Alva Edison कहते हैं , और वहीँ से दूसरे तरीके की खोज में लग जाएं, क्यूंकि दोस्तों प्रयास रुकना नहीं चाहिए यही सबसे सरल तरीका है आप के सफल होने का। 

रुकना मना है जी हाँ रुकना मना है क्यों की ज़िन्दगी हर पल आप का एक नया इम्तिहान लेगी। आप को परखेगी , महान व्यक्तियों की सूचि में आप का नाम डालने के लिए ,हर मोड़ पर आप के लिए एक मुश्किल खड़ी करेगी वो देखना चाहती है, की क्या आप वही महान इंसान हैं जिसकी उसे तलाश है ,या आप भी बाकियों की तरह ही है। यदि आप हर परीक्षा में पास हो जाते हैं तो आप उन १% महान व्यक्तियों की सूचि में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने कभी भी हार मानना नहीं सीखा। ज़िन्दगी की रुकावटों का डट कर सामना किया।   
इस ब्लॉग में हमने कभी भी हार न मानने के लिए लोगों को प्रेरित किया है। और हमने यह भी बताया है की बुरी परिस्थितियों में कैसे काम लेना चाहिए।  

जी हाँ दोस्तों यदि आप अपने जीवन को एक नया मुकाम देना चाहते हैं तो कभी भी या किसी भी बुरी परिस्थिति में हार ना मानें मेहनत करते रहें मैंने भी अपने जीवन में  बोहोत सी कठिनाइयों का सामना किया है, और हर मुश्किल से मैंने यही सीखा है की वह बुरी परिस्थिति आपके लिए एक सुनहरा मौका है आपको और बेहतर बनाने का। जी हाँ दोस्तों तो कठिनाइयों से घबराएं नहीं परिश्रम करते रहें सफलता ज़रूर मिलेगी। 



      तो आपको यह मेरा ब्लॉग रुकना मन है[ Motivational thought] कैसा लगा कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताएं। 
 

Comments

Popular posts from this blog

Top 10 Most Beautiful places in INDIA /Must visit/( भारत की 10 सबसे खूबसूरत जगहें )/ Life Enjoyment

IMPORTANCE OF MUSIC IN OUR LIFE ( AMAZING FACTS ABOUT MUSIC )